हल्दौर। विद्युत निगम के जे ई राजेश्वर सिंह ने ग्राम जमीरुद्दीन हताई में छापा मारकर दो लोगों को कनेक्शन कटने के बाद भी बिजली चोरी करते पकड़ा। जे ई के अनुसार घरेलू बिल का ग्रामीण शकील पर 28000 रुपये तथा कफील पर 23000 रुपये बकाया हैं। इस कारण उनके कनेक्शन को काटा था। जेई ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।