फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम लगाने पर 80 के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 30 Sep 2012 12:00 PM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। शुक्रवार को गांव चेलापुर में जाम लगाना ग्रामीणों को महंगा पड़ गया है। पुलिस ने जाम लगाने के मामले में 80 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 20 ग्रामीणों को इसमेें नामजद किया गया है। रिपोर्ट दर्ज होने से ग्रामीणों में खलबली है।
विज्ञापन

गांव चेलापुर निवासी कुंभकर्ण पुत्र शौनाथ सिंह की महाराष्ट्र के अहमदनगर में सेना में ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई थी। शुक्रवार की सुबह मृतक का भाई भीमसिंह उसका शव लेकर गांव पहुंचा था। शव के साथ सेना के किसी अधिकारी के न आने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने एवं मुआवजे की मांग को लेकर मुरादाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया था। चार घंटे बाद सीओ चांदपुर वीके सिंह ने लोगाें को समझाकर जाम खुलवाया था। पुलिस ने इस मामले में उपनिरीक्षक मदनपाल सिंह की ओर से गांव अब्दुल्लापुर दहाना निवासी बलराम, बरमसिंह, बबलू पुत्र ओमपाल, चेलापुर निवासी विपिन कुमार, त्रिभान सिंह, बलजीत सिंह, रोहताश सिंह, मुखराम सिंह, ओपेंद्र सिंह, गिरेंद्र सिंह, परवीन सिंह, हरज्ञान सिंह, इंशाद तथा असकरीपुर निवासी यादराम सहित 20 लोग नामजद सहित 80 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह यादव ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें