फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीमारदार के साथ आया बच्चा गायब

Sat, 29 Sep 2012 12:00 PM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बरुकी निवासी मोहम्मद अकबर सांस का मरीज है। जिला अस्पताल में भर्ती है। शुक्रवार को उसकी बहन बहन हाजरा निवासी श्यामीवाला थाना मंडावली अपने पांच वर्षीय पोते अनस के साथ उससे मिलने आई। दोपहर करीब दो बजे अनस जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में अपनी दादी के पास था। इसी दौरान बच्चा खेलते हुए वार्ड से बाहर आ गया। कुछ देर तक बच्चे के दिखाई न देने पर परिजनों ने उसे तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर देर रात तक अनस की तलाश में जुटे थे। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. सत्येंद्र कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार को बाहर गए हुए हैं। तीमारदार के साथ आए बच्चों के गुम होने की सूचना उन्हें किसी ने दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें