फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरकातपुर चीनी मिल गेट पर धरना

Tue, 21 Aug 2012 12:00 PM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
नंागलसोती। गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान नहीं करने के विरोध भाकियू ने उत्तम शुगर मिल गेट पर धरना दिया। चेतावनी दी कि 25 अगस्त तक समस्त बकाया भुगतान नहीं किया तो 26 से आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

उत्तम शुगर मिल बरकातपुर द्वारा किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने से क्षुब्ध सैकड़ों किसान सोमवार की सुबह ही मिल गेट पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। भाकियू जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि मिल पर किसानों का 32 करोड़ रुपये बकाया है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद मिल किसानों का बकाया अदा करने को तैयार नहीं है। जिससे किसान आर्थिक संकटों से जूझ रहे हैं। जनपद की अन्य चीनी मिलें किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान कर चुकी हैं। जिला महासचिव दिगंबर सिंह एवं ब्लॉक अध्यक्ष लाल सिंह ने कहा कि मिल प्रबंधन द्वारा गन्ना विकास के लिए 1.04 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई थी, लेकिन क्षेत्र के किसानों को इसका लाभ नहीं मिल सका।
किसानों के बीच पहुंचे मिल के महाप्रबंधक नरपत सिंह एवं उप महाप्रबंधक राजीव गुप्ता ने भुगतान के लिए किसानों से 15 दिन का समय मांगा। जिस पर किसान भड़क गए और मिल प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। बाद में भाकियू ने 25 अगस्त तक ब्याज सहित समस्त भुगतान न होने पर 26 अगस्त से मिल प्रशासन पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। मौके पर रिसाल सिंह, अवनीश कुमार, हृदयराम सिंह, परम सिंह, सूरज सिंह, संदीप तोमर, देवदत्त शर्मा, रवेंद्र सिंह, कुलवीर सिंह, अजय, घिस्सन सिंह, जितेंद्र, रामकुमार सिंह, सुभाष सिंह, दिनेश कुमार, राजेश, नौबहार सिंह, गजे सिंह सहित कई किसान शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें