फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

99 हजार किसानों ने नहीं कराई ई-केवाईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
99 हजार किसानों ने नहीं कराई ई-केवाईसी
विज्ञापन

बिजनौर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। जनपद में अभी करीब 99 हजार किसान अपने बैंक खातों को ई-केवाईसी नहीं करा पाए हैं। विभाग की ओर से लगातार जागरूक किया जा रहा है। अफसरों का कहना है कि ई-केवाईसी न कराने वाले किसानों के खातों में किस्त की धनराशि नहीं जाएगी।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को तीन किस्तों में दो-दो हजार यानी कुल 6000 रुपये दिए जाते हैं। शासन के निर्देश पर यह धनराशि पात्र को ही पहुंचने के लिए खातों का ई-केवाईसी कराया जा रहा है। जनपद में 4,50,904 किसानों ने कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण हैं। इनमें से 3,77,103 किसानों को योजना का लाभ मिल रहा है। जनपद में मंगलवार तक 73 प्रतिशत यानी 2,69,532 किसानों ने ई-केवाईसी करा ली है। जिले में 16 से 23 अगस्त तक ई-केवाईसी के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया गया। इसके बाद भी 99 हजार किसानों ने अभी तक ई- केवाईसी कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-केवाईसी न कराने पर रुकेगी किस्त
उप कृषि निदेशक गिरीश चंद ने बताया कि अभी जनपद में करीब 99 हजार किसानों ने अपने बैंक खातों को ई-केवाईसी नहीं कराया है। ई-केवाईसी न कराने वाले किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त नहीं जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें