फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: निरीक्षण में 92 शिक्षक और शिक्षामित्र मिलें अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
- बीएसए और बीईओ की ओर से एक से 16 अक्तूबर तक चलाया गया चेकिंग अभियान
विज्ञापन

- अनुपस्थित शिक्षकों का स्पष्टीकरण मांगा और एक दिन का किया वेतन बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण में अधिकारियों ने एक से 16 अक्तूबर तक करीब 92 शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक अनुपस्थित पाए। विभागीय अधिकारियों ने सभी अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा और एक दिन का वेतन, मानदेय बाधित किया।
जनपद में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट स्कूलों में शिक्षा का स्तर उठाने के लिए नवाचार का प्रयोग किया जा रहा है। स्कूलों की कक्षाओं को स्मार्ट बनाया जा रहा है। स्कूलों का सुंदरीकरण भी किया गया। इसी क्रम में स्कूलों के संचालन व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय के अनुसार एक अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक करीब 92 शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र, अनुदेश अनुपस्थित या देरी से स्कूल पहुंचे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गत दस अक्तूबर को उन्होंने स्वयं निरीक्षण किया था। रामबाग में स्कूल बंद मिला था। कहा कि वह और खंड शिक्षा अधिकारी रोजाना स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं। अनुपस्थित स्टाफ से देरी का स्पष्टीकरण व उनका वेतन बाधित करने की कार्यवाही की है।
विज्ञापन


रोजाना निरीक्षण कर जीपीएस मैप के फोटो करेंगे अपलोड
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि परिषदीय स्कूलों का स्वयं, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक और प्रशासनिक अधिकारी औचक निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान अधिकारी स्कूल का जीपीएस मैप कैमरे से फोटो खिंचेंगे और ग्रुप एप पर अपलोड करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें