स्योहारा। लोकसभा चुनाव 2019 के द्वितीय चरण के मतदान को शांतिपूर्वक कराने और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार की देर रात पुलिस और पैरा मिलिट्री फोस ने फ्लैग मार्च किया। जिला मुख्यालय बिजनौर से धामपुर होते हुए फ्लैग मार्च मंगलवार रात स्योहारा पहुंचा। फ्लैग मार्च में आरपीएफ, पीएसी, आइटीबीपी, पंजाब होमगार्ड्स आदि के अलावा आसपास के थानों के प्रभारियों सहित नगीना, धामपुर, अफजलगढ़ के पुलिस क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक देहात एसपी श्रीवास्तव ने किया। स्योहारा थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च का मार्ग निर्देशन थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने किया।