फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी नेता के भतीजे से बंदी में दुकान खोलने पर नोक झोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी में दुकान खोलने पर नोकझोंक
विज्ञापन

हल्दौर। डीएम ने हल्दौर में साप्ताहिक बाजार बंदी के लिए सोमवार का दिन निर्धारित कर रखा है। साप्ताहिक बंदी के लिए दुकान खोलकर नियम तोड़ने वाले दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दे रखी है। व्यापारी अश्वनी कुमार अन्नी, वरुण अग्रवाल, मोहम्मद असलम, मनोज कुमार, सद्दाम हुसैन, संजीव कुमार, धीरज कुमार, गौरव कुमार आदि का आरोप है कि श्रम निरीक्षक की लापरवाही के चलते सोमवार को बाजार बंदी के बावजूद भी कुछ दुकानदार धड़ल्ले से बेखौफ होकर अपने प्रतिष्ठानों को खोलते हैं। इससे खफा होकर सोमवार को अनेक व्यापारी एकत्र होकर टॉट मोहरा बाजार पर स्थित व्यापार मंडल के अध्यक्ष बिजेंद्र रस्तौगी के भतीजे पवन कुमार की परचून की दुकान पर पहुंचे और दुकान खोलने का विरोध किया। इस मामले को लेकर दुकानदार और अन्य व्यापारियों के बीच नोंक झोक के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। सूचना पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष बिजेंद्र रस्तोगी मौके पर पहुंचे और भतीजे की दुकान बंद करा मामला शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें