फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के गन्ना भुगतान को जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के गन्ना भुगतान की मांग लेकर जाम लगाया
विज्ञापन

हल्दौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की मासिक पंचायत में गन्ना बकाया भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। मीटिंग के बाद किसान बालकिशनपुर चौराहे पर पहुंचे और जाम लगाया।
पंचायत में किसानों ने गन्ने का ब्याज सहित बकाया भुगतान न कराए जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। इसके बाद गन्ना भुगतान की मांग को लेकर आक्रोशित किसानों ने बाल किशनपुर चौराहे पर हाईवे पर जाम लगाया। मौके पर पहुंचे थाना उपनिरीक्षक को जिला अधिकारी के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा और जाम खोल दिया। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की मासिक पंचायत मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय के डवाकरा हाल में हुई। पंचायत में संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी विनोद कुमार उर्फ बिट्टू चौधरी ने कहा कि चीनी मिलें किसानों के गन्ने का संपूर्ण बकाया भुगतान न कर उनका आर्थिक शोषण कर रही है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। वे किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि गन्ने का बकाया भुगतान न होने से किसानों के सामने बेटे और बेटियों के विवाह शादी बच्चों की पढ़ाई आदि के लिए आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि किसानों के गन्ने के भुगतान को लेकर शासन प्रशासन द्वारा तारीख मिल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों को ब्याज सहित गन्ने का बकाया भुगतान 15 दिनों के भीतर नहीं किया गया तो राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन को बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा। इसके बाद आक्रोशित किसान बालकिशनपुर चौराहे पर पहुंचे और जाम लगाया। करीब आधा घंटे तक जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसआई विनोद राठी को संगठन के कार्यकर्ताओं ने डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा और जाम खोला। पंचायत की अध्यक्षता राजपाल भगत व संचालन वेद प्रकाश सिंह ने किया। पंचायत में ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार, गोविंद सिंह बिट्टू, ग्राम प्रधान देशराज सिंह, नरेंद्र सिंह, अतीकुर्रहमान, महिपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, ध्यान सिंह, जगदेव सिंह, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने सरकारी कार्यालयों की तालाबंदी
जलीलपुर। गन्ना भुगतान न मिलने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सरकारी कार्यालयों में तालाबंदी कर ब्लॉक परिसर में धरना शुरू कर दिया। गन्ना भुगतान आदि की मांग को लेकर पिछले दो महीनों से चांदपुर तहसील में धरना चल रहा है। मंगलवार को यूनियन के कार्यकर्ताओं ने खंड विकास कार्यालय, किसान सेवा सहकारी समिति जलीलपुर, सहकारी समिति खानपुर खादर और राजकीय कृषि बीज भंडार पर तालाबंदी कर ब्लॉक कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना देकर बैठ गए। आंदोलनकारी किसानों ने बताया जब तक भाकियू जिला अध्यक्ष दिगंबर सिंह का आदेश नहीं आयेगा तब तक तालाबंदी व धरना चलता रहेगा। रामफल सिंह, हुकम सिंह, कुलदीप शर्मा, ओमप्रकाश, मोहम्मद उस्मान, अतर सिंह, इरशाद सैफी, नूर मोहम्मद आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें