महादेव के जयकारे कर बढ़े जा रहे कांवड़िये
हल्दौर। गांव पैजनियां में कांवड़ों में गंगाजल लेकर जा रहे शिव भक्तों के हर-हर महादेव के जयघोष से क्षेत्र शिवमय हो गया। चौराहे से अपने गंतव्यों को लेकर जा रही डाक कांवड़ आकर्षक का केंद्र रही। देर शाम हल्की बूंदाबांदी से शिव भक्तों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।महाशिवरात्रि का पावन पर्व चार मार्च को है। लाखों शिव भक्त हरिद्वार से कांवड़ों में जल भरकर नहटौर- चांदपुर मार्ग से होकर अपने-अपने गंतव्यों को जाते हैं। बुलंदशहर निवासी प्रकाश, अरविंद कुमार, मोहित कुमार, कुंवरपाल आदि का ने हर-हर महादेव, वंदेमातरम, भारत माता की जयघोष से क्षेत्र भक्तिमय हु गया। सोनू कुमार, भूरे सिंह, राहुल कुमार, रविपाल आदि शिव कांवडियों ने भारत के जांबाज पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की सकुशल वापस लौट आने पर जश्न मनाया। हरिद्वार से जल भरकर डाक कांवड़ ग्रामीणवासियों को आकर्षक का केंद्र बनी रही। शनिवार की देर शाम हल्की बूंदाबांदी से कांवड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर ग्राम प्रधान पति वीरभान के अनुसार गांव खासपुरा के शिव मंदिर में शुक्रवार की शाम अखंड रामायण का प्रारंभ हुआ। रामायण का समापन चार मार्च को होगा। इसी दिन रात में कीर्तन का आयोजन होगा और पांच मार्च को करीब सात बजे हवन, दस बजे भंडारा के बाद में गांव में शोभायात्रा निकाली जाएगी।