फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशवासियों का मनोबल मोदी सरकार में ऊंचा:ओमकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
‘मोदी सरकार में देशवासियों का मनोबल ऊंचा’
विज्ञापन

हल्दौर। भाजपा विधायक ओमकुमार की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर व आसपास के गांवों में विजय संकल्प रैली निकाली। रैली का शुभारंभ भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश मंत्री रचना पाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। भाजपा विधायक ओमकुमार की अगुवाई में भाजपा विजय संकल्प बाइक रैली निकाली गई। ओमकुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में देश सुरक्षित है। पाकिस्तान के आतंकवादियों को घर में घुसकर सेना मार रही है। देशवासियों और सेना का मनोबल मोदी सरकार में ऊंचा है। रैली एक बैंक्वेट हाल से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई क्षेत्र के गांव नांगल जट, ताकीपुरा, फडियापुर, तकीपुरा नवादा आदि से गुजरकर नहटौर क्षेत्रीय विधायक ओमकुमार के आवास पर जाकर संपूर्ण हुई । इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अतुल मारवाड़ी, नगर पालिका अध्यक्ष अमर सिंह पम्मी, जिला महामंत्री मुकेंद्र त्यागी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता, विपुल चौधरी, नगर अध्यक्ष दर्पण रावल, लक्ष्मीकांत वर्मा, अनिल सिंह, ऋषभ रस्तौगी, नवीन कुमार, टीकम सिंह, संजीव त्यागी, शक्ति सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें