सभासद ने सड़क बनाकर दान की
बिजनौर। नगर पालिका की वार्ड नंबर एक की सभासद कमलेश वाल्मीकि ने अपने वार्ड में अपने खर्च पर तीन गली में सीसी रोड बनवाई हैं। सभासद के अनुसार टीकाराम के मकान से रमेश के मकान तक, आनंद के मकान से विनोद के मकान तक तथा सुभाष के मकान से नितिन के मकान तक सीसी रोड बनाई गई हैं। इनमें 95 हजार रुपये का खर्च आया है। सभासद ने तीनों सड़क बनाकर वार्ड वासियों को दान कर दी हैं। सभासद कमलेश वाल्मीकि के अनुसार वार्ड वासियों को सुविधा पहुंचाने के लिए ये सड़क बनवाई हैं। उनके पुत्र राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार एडवोकेट ने भी उन्हें पूरा सहयोग दिया। सड़क बनवाने में किसी से भी मदद नहीं ली गई है।