स्योहारा। ट्रेन की चपेट में आकर एक गुलदार की मौत हो गई। गांव वालों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने गुलदार के शव को कब्जे में ले लिया। गांव मिठ्ठेपुर के ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह रेलवे लाइन के पास एक गुलदार को घायल अवस्था में पड़े देखा। तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। गांव वालों ने गुलदार को पानी पिलाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। वन विभाग की टीम गुलदार के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए अपने साथ ले गई। ग्रामीण रमेश, संजीव आदि ने बताया कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से गुलदार घायल हो गया था।