अफजलगढ़। गांव आसफाबाद चमन जूनियर हाईस्कूल में ब्लाक स्तरीय कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ सुनील डबराल ने किया।
इस दौरान विज्ञान अविष्कार पर लिखित परीक्षा के अलावा निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता भी कराई गई। ब्लाक क्षेत्र के 61 विद्यालयों के तीन-तीन छात्र छात्राओं ने भाग किया। निबंध प्रतियोगिता में मोहम्मद अलीपुर चौहड़ की तानिया प्रथम, हरेवली की सलोनी, सुआवाला के हिमांशु ने तृतीय स्थान पाया। पोस्टर प्रतियोगिता में मोहम्मद अलीपुर चौहड़ की इकरा प्रथम, हरेवली की शना परवीन द्वितीय तथा हीरापुर गोकुल की हीना कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान अविष्कार की लिखित परीक्षा में हरप्रीत सिंह व राबिया ने प्रथम स्थान बनाया। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील डबराल ने कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। प्रतियोगिताओं में हर बच्चे को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता में स्थान पाने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर यादव, संदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, भूपेंद्र कुमार, नफीस अहमद, अंबिका सिंह, सुभाष चंद्र, छत्रपाल सिंह, अनिल कुमार, राजेश्वरी देवी मौजूद रहे।