सीसीटीवी कैमरे का मांगा प्रमाण पत्र
बिजनौर। शासन यूपी बोर्ड की परीक्षा नकल विहीन बनाने के प्रयास में लगा है। केंद्र व्यवस्थापकों से सीसीटीवी कैमरे संचालित होने का प्रमाण पत्र लिया गया। यूपी बोर्ड परीक्षा सात फरवरी से शुरू होगी। शासन नकल विहीन परीक्षा कराने को कृतसंकल्प है। सूबे के डिप्टी सीएम और माध्यमिक शिक्षा मंत्री लगातार शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे हैं। जिले को पांच जोन 22 सेक्टर में बांटा गया है। तहसील एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट है। ड्यूटी पर लगे अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है। परीक्षा केंद्रों के बारे में सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं। डीएम अटल कुमार राय स्वयं चार फरवरी को परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों व केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली। डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार सभी 129 केंद्र व्यवस्थापकों से यह प्रमाण पत्र लिया गया है कि कैमरे संचालित हैं। और कोई तकनीकी कमी नहीं है। कॉलेजों से परीक्षा के दौरान कैमरे संचालित करने और आपरेटर की व्यवस्था रखने को कहा गया है।