फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा तैयारी के दावे परीक्षा शुरू होने पहले ही ताड़ रहे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक शिक्षकों को नहीं मिले ड्यूटीपत्र
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा का काउंट डाउन शुरू हो गया है। परीक्षा की तैयारी के दावे परीक्षा शुरू होने से पहले ही दम तोड़ने लगे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को अभी ड्यूटीपत्र भी नहीं मिले हैं। इन स्कूलों से दो हजार शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी पर लगाया जाना है। आननफानन में ड्यूटी लगी तो परीक्षा में अफरातफरी का माहौल रहेगा।
जिले में एक महीने से यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी की जा रही है, पर परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी को लेकर डीआईओएस कार्यालय की गुत्थी नहीं सुलझ पा रही है। कक्ष निरीक्षक के रूप में 6500 शिक्षक लगाए जाने हैं, जिनमें दो हजार शिक्षक परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों से मांगे गए हैं। परीक्षा सात फरवरी से शुरू होगी। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को अभी तक यह भी नहीं पता कि उन्हें किस केंद्र पर ड्यूटी करनी हैं। इन शिक्षकों को डीआईओएस कार्यालय की ओर से ड्यूटीपत्र भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग को मांगपत्र भेज कर डीआईओएस कार्यालय पल्ला झाड़ कर चुप बैठ गया है। ऐसे में परीक्षा के दिन अफरातफरी की स्थिति रहेगी। हालांकि पहले से ही बेसिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की पूर्ति करना चुनौती होगा। वहीं, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रशांत सिंह, उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी व जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल राठी ने डीआईओएस से शिक्षकों को ड्यूटीपत्र उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटरी से उतरेगी बेसिक शिक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा में आननफानन में परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाने से बेसिक शिक्षा पटरी से उतरेगी। ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों की पहले से ही कमी है। काफी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की पूर्ति करना चुनौती होगा। बड़ी संख्या में बेसिक स्कूलों से शिक्षकों की ड्यूटी लगने से शिक्षा व्यवस्था भी पटरी से उतरेगी। वहीं, डीआईओएस राजेश कुमार के मुताबिक जिन शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक में लगाई जा रही है, उनके ड्यूटी पत्र भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें