नजीबाबाद। नगर में सड़क पर खड़े बेतरतीब वाहन नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बने रहते है। इससे अतिक्रमण व जाम की स्थिति भी बनी रहती है। बुधवार को सीओ अरुण कुमार सिंह ने थाना प्रभारी डीएस धामा और पुलिस के साथ नगर में बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने कई वाहनों पर सख्त कार्रवाई करते हुए चालान किया तो कई चालकों को सख्त निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन रोड पर खड़ी डायल 100 गाड़ी को देखकर सीओ अरुण कुमार सिंह ने उसकी लोकेशन जांच की। गाड़ी अपनी लोकेशन से कई किलोमीटर दूर खड़ी होने पर सीओ ने उसे थाने खड़ी करने के निर्देश दिए। इस कार्रवाई करने से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।