गन्ने से लदा ओवर लोड ट्रक हाईवे पर पलटा
अफजलगढ़। बुधवार सुबह गन्ने से लदा ट्रक भूतपुरी से अफजलगढ़ शुगर मिल जा रहा था। मेन तिराहे पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रक में लदा गन्ना रस्सी से नहीं बांधा गया था। जिससे गन्ना सड़क पर फैल गया। ट्रक पलटने से दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरे ट्रक में गन्ना भरवाकर मिल में भेजा। तब जाकर हाईवे पर लगा जाम खुल पाया। सुबह होने की वजह से वाहन चालकों को ज्यादा मशक्कत नहीं उठानी पड़ी। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रक चालक बेखौफ ओवर लोड गन्ना भरकर लाते हैं। जो हादसे का सबब बन रहे हैं।