फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अभियान चलाकर पकड़े गए 161 गौवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अभियान चलाकर पकड़े गए 161 गोवंश
विज्ञापन

बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त तेवर देखते हुए अफसर हरकत में आ गए हैं। जिले में सड़कों पर घूमने वाले 161 गोवंश को पकड़ा गया है। इन्हें आश्रय दिलाया गया है। कहीं पर गोशाला तो कहीं पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को इन गोवंश को दिया गया है। कान्हा गोवंश आश्रय स्थल बनने पर इन गोवंश को वहां ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

बुलंदशहर की घटना के बाद गोवंश की सुरक्षा को लेकर कड़े आदेश जारी किए गए हैं। जिले में सभी नगर पालिका व पंचायतें गोशाला पूरी करने में जुट गई हैं। अफसर खुद मौके पर जाकर गोशालाओं का निर्माण देख रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दस जनवरी तक गोवंश को सड़क पर न घूमने देने के सख्त निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के आदेशों को नगर पालिका व ग्राम पंचायत विभाग ने बिना कोई हीलाहवाली के पूरा किया। आमतौर पर गोवंश को पकड़ने की जिम्मेदारी बताकर टरकाने वाली नगर पालिकाओं व ग्राम पंचायतों विभाग के कर्मचारियों ने खुद अभियान चलाकर गोवंश को पकड़ा। जिले में बृहस्पतिवार तक जिले में 161 गोवंश को पकड़ा है। स्योहारा ब्लॉक में 100 से ज्यादा गोवंश पकड़ा गया है। वहां ब्लॉक की टीम ने गोवंश पकड़ने के आदेश को सबसे ज्यादा गंभीरता से लिया है। मुख्य पशुधन चिकित्साधिकारी डा.भूपेंद्र सिंह के अनुसार पकड़े गए गोवंश को गोशालाओं में रखा गया है। कई जगह पर गोवंश किसानों आदि को भी दिया गया है। गोशाला बनाने पर तेजी से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें