फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव कल्याण समिति ने किया पत्रिका के 12 अंक का विमोचन

विज्ञापन
मेरठ न्यूज
विज्ञापन
मानव कल्याण समिति द्वारा आयोजित चातुर्मास पारायण कार्यक्रम एवं पत्रिका विमोचन समारोह में मानव कल्याण पत्रिका के 12वें अंक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक यशपाल तुली को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता को बेहतर कार्यों के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने पत्रिका के नियमित प्रकाशन की सराहना की।
विज्ञापन


रविवार को पंजाबी कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, भाजपा नेता राघव शरण गोयल, रोटेरियन एसपी सलूजा, सरदार सतवंत सिंह सलूजा, दिनेश चंद्र अग्रवाल नवीन, अरुण कुमार अग्रवाल, सूर्यकांत सुमन, यशपाल तुली, पत्रिका के प्रधान संपादक स्वामी कमल दुआ जी महाराज ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इसके बाद सभी अतिथियों ने पत्रिका का विमोचन किया।

राजू गुप्ता ने पत्रिका के नियमित प्रकाशन एवं स्वामी कमल दुआ जी महाराज द्वारा चिकित्सा व समाज सेवा के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की सराहना की। राघव शरण गोयल, सतवंत सिंह सलूजा ने विचार रखे। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह सलूजा आराधक, ज्ञानी रघुवीर सिंह, सरदारी लाल सलूजा, शरणागत सिंह खालसा, देवेंद्र मोंगा, गुरचरन सिंह चावला, जितेंद्र मोहन कपूर, पंडित अश्वनि शर्मा, डॉ. विनय दुआ, डॉ. एके सक्सेना, राजेंद्र कुमार, अजय गोयल सराफ, सुभाष कौशिक, अरुण उपाध्याय, मनोज रस्तोगी, डॉ. एमएस भागीरथी, डॉ. चंद्रकला, विजय कुमार शर्मा, मनजीत सिंह सलूजा, भूपेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें