फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली से चले साबरी जत्थे का नजीबाबाद में भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली से चले साबरी जत्थे का नजीबाबाद में भव्य स्वागत
विज्ञापन

नजीबाबाद। अमन, शांति और पोलियो मुक्त समाज के उद्घोष के साथ बरेली से चला साबरी जत्थे का नजीबाबाद पहुंचने पर साबरी समाज की ओर से भव्य स्वागत किया गया।
नौमहला मस्जिद बरेली से अमन, शांति और पोलियो मुक्त समाज का पैगाम जन-जन तक पहुंचाने के साथ कलियर शरीफ के लिए 27 अक्तूबर को रवाना हुआ साबरी जत्था शनिवार को नजीबाबाद पहुंचा। नजीबाबाद के साबरी समाज के मो. सिद्दीकी साबरी, इकराम साबरी, छुन्नु वारसी, नफीस साबरी, नाज आलम साबरी और यूनिसेफ के तिलकराज चांदना और साथियों ने मो.मुगलूशाह में साबरी जत्थे का भव्य स्वागत किया। बरेली के वसीम साबरी, सलीम साबरी, रेहान साबरी, हसन साबरी, शाहिद साबरी, भूरा साबरी के नेतृत्व में करीब 125 सदस्यों का जत्था मो. सिद्दीकी के आवास पर रुकने के बाद अपराह्न 3:30 बजे कलियर शरीफ रुड़की के लिए रवाना हो गया। जत्थे का नेतृत्व कर रहे वसीम साबरी ने कहा कि साबरी जत्था विभिन्न स्थानों पर कयाम के साथ लोगों को पांच वर्ष आयु तक के बच्चों को समय-समय पर चलने वाले पोलियो उन्मूलन अभियान में पोलियो ड्रॉप्स पिलाने और बच्चों को विभिन्न बीमारियों के टीके लगवाने का पैगाम देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें