फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीनी मिलों में पैराई सत्र के चालू होने की अभी तक सुगबुगाहट नहीं, किसानो में असमंजस

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। भाकियू के राजेंद्र सिंह, कलवा सिंह, सुभाष सिंह, महावीर सिंह, शौनाथ सिंह का कहना है कि जिला बिजनौर में आठ निजी चीनी मिलें है। अभी तक किसी भी चीनी मिल द्वारा क्रय केंद्र पर कोई भी कांटा नहीं लगाया है। चीनी मिल केन यार्ड अथवा सेंटरों की मरम्मत में कहीं भी कोई हलचल दिखाई नहीं दे रही है। चीनी मिलों में भी कोई विशेष मरम्मत का कार्य दिखाई नहीं पड़ रहा है। चीनी मिलें नवंबर के आखिर में अथवा दिसंबर में न पहुंच जाए। जिले में सभी चीनी मिलों पर भारी भरकम गन्ना मूल्य भुगतान बकाया है। जिसका कोई देने का नाम नहीं लेे रहा है। किसान परेशान है। किसानों ने 15 अक्तूबर से चीनी मिलों को चालू कराने की मांग सरकार से की है। उधर, चीनी मिलों के अधिकारियों के अनुसार चीनी मिलों में चीनी के गोदाम व शीरे के टैंक भरे पड़े है। कहना है कि गत वर्ष की चीनी नहीं बिकेगी तो आगामी सीजन में उत्पादित चीनी एवं शीरा कहां भंडारित किया जाएगा। यह सवाल अभी भी चीनी मिलों के सामने खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें