फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागीय उपेक्षा से दूषित पानी पीने को मजबूर है ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव आलमपुर गांवड़ी में ग्रामीण एक माह से पेयजल सप्लाई का दूषित पानी पीने को मजबूर है। जिससे बीमारी के फैलने की आशंका पैदा हो गई है। ग्रामीण शमशाद अहमद, असलम अंसारी, वाहिद खान, सुशील कुमार, षट्भुज शर्मा, मनमोहन सिंह, शहीद अहमद, इसरार अहमद ने पानी की आपूर्ति को शुरू कराने की मांग की है। बताया कि उनके गांव में पिछले करीब एक माह से गांव के बाहरी छोर पर टंकी का पाइप टूटा हुआ है। प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। जहां पाइप टूटा है वहां कई फिट का गहरा गड्ढा बन चुका है। अवर अभियंता शुभम सक्सेना का कहना है कि जल्द ही पाइप को ठीक कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें