तेल बचत विषय पर अंशु और सृष्टि अव्वल
किरतपुर। श्री देवा शंकर सरस्वती विद्या मंदिर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बेहतर पर्यावरण के लिए तेल बचत विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के अंशु पटेल और जूनियर वर्ग की सृष्टि चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शुभारंभ प्रधानाचार्य रामकरण सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई कारणों से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। इनमें से एक कारण वाहनों से निकलने वाला धुआं भी है। पर्यावरण को प्रदूषित करने में वाहनों में प्रयोग होने वाला पेट्रोल और डीजल आदि भी हैं। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग से अंशु पटेल, जूनियर वर्ग से सृष्टि चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कक्षा पांच, छह के छात्राओं ने भाग लिया। जबकि सीनियर वर्ग में कक्षा सात, आठ के विद्यार्थी शामिल रहे। निबंध प्रतियोगिता में सलोनी, वंश कुमार आदि ने भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सुरेश कालरा, ऋषि भारद्वाज, आंचल रानी, आचार्य महावीर दत्त आदि रहे।