बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
बिजनौर । आज आवास विकास बिजली घर पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ राहुल गौतम ने नागरिकों से जल संचय करने तथा सहयोग करने की अपील की है।
सट्टा प्रदर्शन मेले का समापन
बिजनौर । जिले की छह गन्ना समितियों में पांच दिवसीय सट्टा मेलों का शनिवार को समापन हो गया। 21 हजार 993 किसानों ने जमीनों के राजस्व अभिलेख जमा किए हैं। अब इन समितियों में सट्टा निर्धारण प्रक्रिया शुरू होगी। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार हल्दौर, स्योहारा, बिजनौर, अफजलगढ़, नगीना व धामपुर गन्ना समितियों में 25 सितंबर से सट्टा मेले शुरू हुए थे जिनका शनिवार को समापन हो गया है। नजीबाबाद, नूरपुर व चांदपुर समिति में 30 सितंबर को भी मेले लगेंगे। जिले के मेलों में 29 सितंबर तक 56 हजार 360 किसानों ने प्रतिभाग किया है। एक हजार 737 नए सदस्य बने हैं। डीसीओ ने चांदपुर मिल का निरीक्षण किया। वहां 35 प्रतिशत मरम्मत का काम हुआ है।