फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखाड़ों में दिखाए हैरतंगेज करतब

विज्ञापन
विज्ञापन
अखाड़ों में दिखाए हैरतअंगेज करतब
विज्ञापन

बिजनौर। मोहर्रम की दसवीं तारीख को सुन्नी समाज के युवाओं द्वारा अखाड़ों का आयोजन किया गया। अखाड़ों में युवाओं ने रात भर हैरतअंगेज करतब दिखाए।
मोहल्ला मिर्दगान, चाहशीरी, काजीपाड़ा आदि मोहल्लों के अखाड़े देर रात शुरू होकर घंटाघर पर पहुंचे। युवा हाथ में तिरंगा लेकर चल रहे थे। वहां पर सभी मोहल्लों के अखाड़े मिलकर एक हो गए। युवाओं ने तलवार, भाले आदि से अनेक करतब दिखाए। कुछ युवाओं ने मुंह से आग निकालकर सभी को रोमांचित किया। रात करीब 12 बजे से सुबह 12 बजे तक करतबों का दौर चलता रहा। युवाओं के प्रदर्शन के आधार पर मोहल्ला चाहशीरी के अखाड़े को प्रथम घोषित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम बृजेश सिंह, सीओ सिटी महेश कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजेंद्रपाल सिंह, चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उस्ताद जुल्फिकार बेग, अलाउद्दीन, यूनुस, सलाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें