फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफर कर रहे वृद्घ की मौत, नजीबाबाद स्टेशन पर उतारा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। लुधियाना से आजमगढ़ जा रहे एक वृद्ध की यात्रा के दौरान ट्रेन में मृत्यु हो गई। वृद्ध का शव नजीबाबाद स्टेशन पर उतारने के बाद परिजन मृतक को वाहन से आजमगढ़ ले गए।
विज्ञापन

आजमगढ़ के कल्याणपुर निवासी 60 वर्षीय राजाराम अपने दामाद सुभाष के यहां लुधियाना में रह रहे थे। स्यालदाह एक्सप्रेस में सफर कर रहे शुगर और टीवी के रोगी वृद्ध राजाराम की लक्सर रेलवे स्टेशन से पहले अचानक तबियत बिगड़ी और कुछ देर बाद वृद्ध की मृत्यु हो गई। स्यालदाह एक्सप्रेस के एस9 कोच में सफर के दौरान यात्री की मृत्यु होने की जानकारी मिलने पर जीआरपी प्रभारी एमआर करदम के निर्देशन में मृतक को नजीबाबाद स्टेशन पर उतारा गया। मृतक के दामाद सुभाष ने जीआरपी प्रभारी को कार्रवाई न करने का अनुरोध कर बीमारी से मृत्यु होने की बात कहकर वृद्ध का शव ले लिया। वृद्ध का दामाद शव ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें