बिजनौर। बारिश का मौसम शुरू होते ही मलेरिया विभाग अलर्ट हो गया है। लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने के लिए विभाग की ओर से जिला अस्पताल में हेल्प डेस्क शुरू की गई है। पंपलेट एवं अन्य साधनों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यह जागरुकता कार्यक्रम नवंबर माह तक लगातार जारी रहेगा। जिला मलेरिया अधिकारी ब्रजभूषण ने बताया कि हेल्प डेस्क शुरू करने का मकसद सिर्फ और सिर्फ लोगों को जागरूक करना है। ताकि समय रहते लोग स्वयं तथा अपने परिवार को बचाव कर सुरक्षित रख सकें।