अमरोहा। गजरौला के न्यू विद्या भारती औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में 13 जुलाई को आयोजित होने वाले रोजगार मेले में फिटर, विद्युतकार, इलैक्ट्रोनिक्स, मैकेनिकल, टर्नर, मशिनिष्ट, ट्रैक्टर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक तथा पेंटर जनरल आदि ट्रेडस में आईटीआई पास लोगों को मौका दिया जाएगा। रोजगार मेले में उधम सिंह नगर के औद्योगिक क्षेत्र से कई कंपनियां प्लेस्मेंट का मौका देने जा रही हैं।