धामपुर। धामपुर के मुख्य डाकघर पर तीन जुलाई तक कंप्यूटर सिस्टम से होने वाले सभी प्रकार के कार्य पूरी तरह से ठप रहेंगे। मुख्य डाकघर के पोस्ट मास्टर संजीव कुमार ने बताया कि विभाग के मुख्यालय की ओर से धामपुर और बिजनौर डिविजन में मुख्यालय आईटी विभाग की ओर से सिस्टम में कुछ नया साफ्टवेयर डाला जा रहा है। जिसकी वजह से तीन जुलाई तक धामपुर मुख्य डाकघर में डाक विभाग से संबंधित सभी प्रकार के कार्य बंद रहेंगे। यदि किसी को डाक संबंधी कार्य कराना है तो उन्हें सहारनपुर व मुरादाबाद मंडल के डाकघरों में जाना होगा।