फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी बूथों पर बूथ कमेटी गठित कर रही भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बूथ कमेटी गठित करने में जुटी भाजपा
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपाइयों ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। इस बार जिले के सभी बूथों पर बूथ कमेटी का गठन किया जाएगा। जिले में अब तक सभी बूथों पर भाजपा की बूथ कमेटी नहीं थीं। लेकिन इस चुनाव में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी रणनीति बनाई गई है।
जिले में अब तक 2650 बूथ थे। इनमें से करीब 2350 बूथों पर ही भाजपा की बूथ कमेटी गठित थीं। हालांकि सभी बूथों पर कमेटी न होने पर भी भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में जिले की दोनों लोकसभा सीटों और विधान सभा चुनाव में आठ में से छह सीट जीती थीं। लेकिन इस बार चुनाव से पहले बूथ कमेटियों को तवज्जो दी जा रही है। पार्टी हाईकमान का मानना है कि सभी बूथों पर कमेटी होने से वह चुनाव और मजबूती से लड़ सकेगी। इस लोकसभा चुनाव में बूथों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। इस बार जिले में 3043 बूथों का गठन किया गया है। हाईकमान ने जिला इकाई से सभी बूथों पर बूथ कमेटी गठित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बूथ कमेटी में अध्यक्ष सहित 21 सदस्य होते हैं। ये सभी सदस्य चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वोटिंग वाले दिन शाम तक ये वोटरों को घरों से निकालकर बूथों पर ले जाते हैं। संगठन की दृष्टि से बूथ कमेटी सबसे मजबूत कड़ी होती है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया के अनुसार सभी बूथों पर बूथ कमेटी का गठन किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं से जुड़ी पार्टी है। सभी बूथों पर कमेटी गठित होने से पार्टी और मजबूत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें