फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की फसल में लगा रोग, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने की फसल में लगा पोखा बोइंग रोग
विज्ञापन

फोटो - 14एनजेडबी05आर
अमर उजाला ब्यूरो
नांगलसोती/नजीबाबाद। गन्ने की फसल में पोखा बोइंग रोग लगने से किसान परेशान हैं। नांगलसोती के कई क्षेत्रों में गन्ने की फसल पोखा बोइंग से प्रभावित है। विशेषज्ञों ने किसानों से फसल पर कोराजन लगाकर तीन दिन तक फसल की सिंचाई करने की सलाह दी है।
नांगलसोती के शहजादपुर, हरचंदपुर, सौफतपुर में गन्ने की नौलख फसल पोखा बोइंग रोग से बुरी तरह प्रभावित है। लगभग दो से ढाई फीट की फसल खेतों में खड़ी है। एक सप्ताह से गन्ने के पौधे में पोखा बोइंग कीट का प्रभाव है। गन्ने की गूली सूख रही है, पत्तियां पीली पड़ रहीं हैं और गन्ने की बढ़वार प्रभावित है। किसानों ने 0238 प्रजाति का गन्ना बोया था। अधिकांश फसल रोग से प्रभावित है। क्षेत्रीय किसानों इस्लामुद्दीन, राजू, विनोद कुमार, इरशाद अहमद, दिव्यांश सिंह सहित कई किसानों के खेतों में रोग लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तम शुगर मिल के गन्ना विकास अधिकारी ने किसानों को तत्काल रोग से प्रभावित गन्ने की फसल पर कोराजन लगाने तथा उसके थोड़ी देर बाद ही सिंचाई करने की सलाह दी है। उन्होंने कोराजन इस्तेमाल के बाद दो-तीन दिन तक लगातार गन्ने की फसल की सिंचाई करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें