फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस अफसर बनना चाहती है अनुष्का

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सीबीएसई में जिले में 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली अनुष्का सिंह आईएएस अधिकारी बनना चाहती है। अनुष्का सिंह के अनुसार सिस्टम में रहकर ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों की मदद की जा सकती है। अनुष्का के अनुसार आईएएस अधिकारी योजनाओं को सही तरीके से चलाते और चलवाते हैं। इससे ही जनता को योजनाओं का लाभ मिलता है। अनुष्का का कहना है कि वह हर दिन स्कूल से अलग पांच घंटे पढ़ती है। अनुष्का के पिता गांव आदमपुर निवासी कामेंद्र सिंह परिषदीय विद्यालय में हैड मास्टर हैं। अनुष्का के अनुसार उसके पिता उसे पढ़ाई के लिए बहुत प्रेरित करते हैं, लेकिन कभी किसी तरह का दबाव नहीं डालते हैं।
विज्ञापन

परीक्षाफल रहा शानदार
बिजनौर। बिजनौर पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल शानदार रहा। प्रधानाचार्य संजीव राठी के अनुसार मनु पवार ने 87.2, चारू राजपूत ने 86.4, जाह्नवी मलिक ने 85, राशि रानी ने 83, हर्ष शुक्ला ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल मैनेजर महेंद्र सिंह व चेयरपर्सन सुशीला सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें