बिजनौर। बहुजन समाज पार्टी की बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि जोनल इंचार्ज मुरादाबाद पूर्व विधायक गिरीश चंद ने पार्टी की नीतियों का प्रचार करने पर जोर दिया।
बसपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य अतिथि जोनल इंचार्ज मुरादाबाद गिरीश चंद ने कहा कि विधानसभा कमेटी, नगर कमेटी और सेक्टर कमेटी गठित कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि एक बूथ पर 20 बूथ सदस्य बनाए जाएं। प्रमोद कुमार, अशोक कुमार को वीवीएम का जिला संयोजक बनाया गया है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लोकसभा की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। बैठक में अन्य वक्ताओं ने बूथ कमेटियों को मजबूत करने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने जिले से आए सभी जिला कमेटी, विधानसभा कमेटी, नगर कमेटी और बामसेफ कमेटी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी। अन्य वक्ताओं ने बसपा सुप्रीमो मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मेहनत करने पर जोर दिया। इस मौके पर पार्टी के कार्यो की समीक्षा की गई। बैठक में ब्रह्मपाल सिंह, भोपाल सिंह, इसरार नबी, हरदयाल सिंह, राम किशन, नरेंद्र फौजी, जितेंद्र कुमार, मुन्ने सिंह, अमित कुमार, डॉ. सत्यपाल सिंह, यशपाल विश्वकर्मा आदि ने विचार रखे।