नजीबाबाद। युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक चुनाव के बाद के हालातों पर चिंता व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कर्नाटक के राज्यपाल केंद्र सरकार के इशारे पर संविधान के विपरीत काम कर रहे हैं।
शुक्रवार को हुई युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कर्नाटक में 116 विधायक के साथ बहुमत कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन के पास है, लेकिन सरकार बनाने का न्यौता राज्यपाल ने 104 विधायकों वाली भाजपा को दिया है। अभिनव अग्रवाल ने कहा कि सत्ता के नशे में भाजपा तानाशाही पर उतर आई है। भाजपा शासन में लोकतंत्र का मजाक उड़ाया जा रहा है। आक्रोशित युवा कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जताई। युवा कांग्रेस कमेटी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शारिब अंसारी की अध्यक्षता एवं नईमुल अख्तर के संचालन में हुई बैठक में फराज हुसैन, गौरव अग्रवाल, ईलु रिहान, नदीम फारुकी, इमरान अंसारी, रिहान नवाज, शाही अराफात, अक्षय अग्रवाल, सलीम कुरैशी, रिहान जमाल, गुफरान पठान, वसीम अहमद, मोहम्मद दानिश, इमरान अंसारी आदि शामिल रहे।