फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर-लखनऊ और ऋषिकेश बांदीकुई पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। सहारनपुर-लखनऊ और ऋषिकेश-बांदीकुई के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुश खबरी है। काफी समय से बंद दो पैसेंजर ट्रेनों का रेलवे ने 15 और 16 मई से संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। सहारनपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली 54251 अप और 54252 डाउन पैसेंजर ट्रेन 15 मई से फिर से शुरू हो जाएंगी। कुछ समय से पैसेंजर ट्रेन बंद होने से सहारनपुर से लखनऊ के बीच सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रेलवे ने ऋषिकेश-बांदीकुई के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 54263 अप तथा 54264 डाउन का संचालन 16 मई से शुरू करने का निर्णय लिया है। नजीबाबाद स्टेशन को मुरादाबाद कंट्रोल ने दोनों रद्द ट्रेनों का संचालन शुरू करने की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें