भागूवाला (बिजनौर)। भागूवाला बिजली घर पर मेंटीनेंस कार्य के चलते क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पांच अप्रैल को बंद रहेगी। भागूवाला बिजलीघर में पांच एमवी के स्थान पर दोगुना क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने का काम पांच अप्रैल को होगा। इसके चलते भागूवाला बिजली घर की विद्युत आपूर्ति बृहस्पतिवार को प्रात: 7:30 बजे से रात 8:30 बजे तक बंद रहेगी। अवर अभियंता कुलदीप कुमार ने बताया कि भागूवाला बिजली घर पर ओवर लोड के चलते लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या चल रही थी। इसके चलते निगम ने पांच एमवी के स्थान पर 10 एमवी का ट्रांसफार्मर लगाने की योजना बनाई है।