फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू भानू गुट ने पंचायत के बाद प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। भाकियू भानु गुट ने तहसील परिसर में सभा कर किसानों को समस्या से निजात दिलाने और मांगों पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को तहसील परिसर में भाकियू भानु गुट की पंचायत हुई। जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह ने गन्ना विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली होने का आरोप लगाया। उधर, कर्ज माफी के नाम पर किसानों को छला जा रहा है। किसानों को फसलों के वाजिब दाम नहीं मिल रहे हैं। केंद्र, प्रदेश सरकार किसानों को बर्बाद करने पर आमादा है। जिला महासचिव वीर सिंह के संचालन में हुई मासिक पंचायत में शिवकुमार, विजय, धर्मपाल, हरि सिंह, छतरपाल, फुरकान, नंदराम, डोरी पहलवान, शेर अली सहित कई किसान शामिल हुए। मासिक पंचायत के बाद भाकियू भानु कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सीके त्रिपाठी को सौंपा। जिसमें किसानों का संपूूर्ण कर्ज माफ करने, मिलों व गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली रोकने, नहरों में पानी छुड़वाने, नांगल से चंदक नहर पटरी मार्ग पक्का बनवाने, गन्ना किसानों को 14 दिन के भी चीनी मिलों से गन्ना मूल्य का भुगतान सुनिश्चित कराने सहित कई मांगें उठाई गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें