फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में गंगा के कटान का सांसद भारतेंद्र सिंह ने उठाया बीड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने उठाया कटान रोकने का बीड़ा
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह बरसात के दिनों में गंगा से होने वाले कटान को रोकने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गंगा के कटान को रोकने के लिए बनी परियोजना को तत्काल केंद्र सरकार के पास भेजने की मांग की है। ताकि बरसात से पूर्व इस पर कार्य किया जा सके।
बरसात में हर साल गंगा उफान पर आकर कहर बरपाती है। गंगा के किनारे बसे गांव के लोगों को भारी मुसीबत उठानी पड़ती है और सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद होती है। अपेन गांवों को छोड़कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाकर बसना पड़ता है। सांसद भारतेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर मंडावर इलाके में गंगा के किनारे बसे गांव गौसपुर, सुक्खापुर, कुंदनपुर, मिर्जापुर, सीमली, रघुनाथपुर, राजारामपुर समेत कई गांवों की सुरक्षा के लिए परियोजना बनाकर केेंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए भेजने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को दिए पत्र में सांसद ने कहा कि यह गांव हर साल गंगा की बाढ़ से प्रभावित होते हैं। केंद्रीय मंत्री उमा भारती के निर्देश पर एक टीम ने गंगा से सटे गांवों का दौरा किया था। इसके लिए परियोजना बनाई गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषणों के दौरान इस परियोजना को पूरा कराने का वादा किया था। यह परियोजना प्रदेश सरकार को भेज दी है। मुख्यमंत्री को इसे स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजना है। उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द परियोजना को केंद्र सरकार को भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें