फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक बस छोड़कर फरार, पुलिस ने कब्जे में ली

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। रोडवेज बस और कार के बीच टक्कर में कार में सवार एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। उधर, चालक के फरार हो जाने पर मंडावली पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर गांव मीरमपुर बेगा के निकट रविवार सुबह करीब नौ बजे रोडवेज बस और कार के बीच टक्कर हो गई। हरिद्वार डिपो की रोडवेज बस यूके 07पीए 1152 नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर जा रही थी, जबकि कार यूए 08जी 8604 हरिद्वार से नजीबाबाद की ओर आ रही थी। हादसे में कार में सवार रावली महदूद, सिद्घकुटी, हरिद्वार निवासी हाशिम, रईस, फिरोज, सुक्कड़ व जुबैदा घायल हो गए। घटना के बाद घायलों में चीख-पुकार मच गई। रोडवेज बस चालक घटनास्थल पर बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची मंडावली पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी चंदक भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने रोडवेज बस चालक व कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें