फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में स्वच्छ गणतंत्र उत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में स्वच्छता को उत्सव के रूप में मनाने के लिए स्वच्छ गणतंत्र उत्सव सप्ताह के अंतर्गत डीएम ने 11 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन 26 जनवरी तक चलेंगे।
विज्ञापन

सीडीओ डा.इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि स्वच्छ गणतंत्र उत्सव के तहत 21 जनवरी को शासन की ओर से बनाए गए शौचालयों का निरीक्षण किया जाएगा। 22 को स्वच्छता बसंतोत्सव, 23 को स्वच्छता विषय पर स्लोगन प्रतियोगिताएं, 24 को स्वच्छता विषय पर नुक्कड़ नाटक एवं सामूहिक रूप से श्रमदान, 25 को स्वच्छता विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता तथा 26 जनवरी को स्वच्छता गणतंत्र रैली एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन होगा। बताया कि स्वच्छ गणतंत्र उत्सव सप्ताह को जिले में सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किए जाने के लिए सभी ब्लॉक के निर्धारित प्रचार वाहन अपने-अपने ब्लॉक में जाकर जन सामान्य को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करेंगे ताकि लोगों में सामूहिक रूप से स्वच्छता के प्रति व्यवहार में परिवर्तन लाया जाना संभव हो सके। इस मौके पर एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल, जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार के अलावा अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें