प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं होने की सूचना 17 जनवरी तक दें
बिजनौर। डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार जिले के जिन स्कूलों में इंटर की किसी भी विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं हुई है। उनके प्रधानाचार्य 17 जनवरी शाम चार बजे तक इसकी सूचना डीआईओएस कार्यालय को दें। जिससे वंचित विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा समय से कराने की व्यवस्था की जा सके। समय से सूचना नहीं देने पर प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।