विवेक कॉलेज की छात्रा का चयन
बिजनौर। विवेक कॉलेज की छात्रा अंजना चौहान का एमएसडब्लू करते ही सरकारी जॉब में चयन हुआ है। काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सैल लखनऊ विश्वविद्यालय को इस कार्य की जिम्मेदारी शासन द्वारा दी गई थी । तदुपरांत विश्वविद्यालय की ओर से दिनांक 21 व 29 दिसंबर को स्क्रीनिंग करने के उपरांत अंजना का चयन किया गया । उन्हें मुजफ्फर नगर में वन स्टाफ सोशल वर्कर के तैनाती के आदेश शासन द्वारा कर दिए गए है।
अंजना चौहान हल्दौर निवासी सेठ सिंह की पुत्री है। पूरे परिवार में उनके इस चयन पर खुशी का माहौल है। अंजना चौहान ने इस चयन का श्रेय माता पिता और विवेक कॉलेज के शिक्षकों को दिया । उन्होंने कहा कि विवेक कॉलेज के शिक्षकों द्वारा समय समय पर दिए गए मार्गदर्शन एवं समाज में जाकर किये गये सोशल वर्क के अनुभव में मेरे बहुत काम आया। कॉलेज के चेयरमैन अमित गोयल ने उन्हें बधाई दी।