फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पंचायतों की खुली बैठकों में अनेक प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
खुली बैठकों में विकास के प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

नींदडू़ (बिजनौर)। सरकथल माधो, सलावा और मटोरामान पंचायतों की खुली बैठकों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 90 मकानों के निर्माण की स्वीकृति दी गई। साथ ही विकास कार्यों से संबंधित कई प्रस्ताव पारित किए गए।
सरकथल माधो में प्रधान आनंद कुमार की अध्यक्षता एवं ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद्र कुमार के संचालन में संपन्न खुली बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 33 मकानों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में ओडीएफ के तहत बनाए गए 150 शौचालयों के अलावा 07 नए शौचालय बनाने का निर्णय लिया गया। मनरेगा, ग्राम पंचायत विकास योजना के अंतर्गत आरसीसी की सड़कों, नालियों और मिट्टी संबंधी कार्यों को स्वीकृति दी गई। दीपक कुमार, परवेंद्र सिंह, भगवानदास, खूब सिंह, कृपाल सिंह, लियाकत हुसैन, वकील अहमद, पप्पू, रमेश सिंह तथा मंगू सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सलावा गांव में प्रधान भगीरथ सिंह की अध्यक्षता, सुरेंद्र सिंह के संचालन में गांव की खुली बैठक हुई। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 35 मकान बनाए जाने स्वीकृत किए गए। ओडीएफ के तहत बनाए गए शौचालयों पर चर्चा की गई, मनरेगा एवं जीपीडीपी के तहत कई प्रस्तावित कार्य कराने का निर्णय लिया गया। महेंद्र सिंह, राजकुमार, राम सिंह, डिंपल, पवन कुमार, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, यशवीर सिंह, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मटोरामान ग्राम पंचायत की खुली बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 22 पात्र व्यक्तियों के आवास निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में मनरेगा एवं ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत आरसीसी के मार्ग, नालियां, मिट्टी के कार्य, तालाबों व सरकारी भवनों के उचित रखरखाव का निर्णय लिया गया। प्रधान मोहम्मद फैयाज की अध्यक्षता एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दुर्गेश कुमार के संचालन में हुई बैठक में अंजार अहमद, राजेंद्र सिंह, सचिन कुमार, नरदेव सिंह, सत्यवीर सिंह, नत्थन सिंह, डॉ. मोहम्मद नाजिर, शमीम अहमद, अफसार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें