फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी और एटीएम कार्ड हुए पुराने जमाने की बात, अब जिले में करिए अंगूठे से खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना कैश और डेबिट कार्ड के भी होगी खरीदारी
विज्ञापन

बिजनौर।
जेब में कैश, डेबिट और क्रेडिट कार्ड भी नहीं है तो भी अब आप खरीदारी कर सकेंगे। जिन उपभोक्ताओं को अपना आधार नंबर याद होगा और आधार नंबर खातों से लिंक होगा, उनके लिए बैंकों ने भीम आधार योजना शुरू की है। बैंकों ने जिले के दुकानदारों को इसके लिए बायोमैट्रिक डिवाइस (अंगुठे के निशान वाली मशीन) वितरित करनी शुरू कर दी हैं।
नोटबंदी के समय जिले के व्यापारी डिजिटल लेनदेन से जुड़ने शुरू हो गए थे। जिले में तीन हजार से अधिक व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर पोस मशीन लगवाई थीं। डेबिट या क्रेडिट कार्ड से इन मशीनों के जरिये कैशलेस खरीदारी की जाने लगी। लेकिन अब डिजिटलाइजेशन का दायरा और बढ़ना शुरू हो गया है। बाजार में खरीदारी करने के लिए उपभोक्ता के पास केवल आधार नंबर होना चाहिए और उसका बैंक खाता आधार नंबर से लिंक होना चाहिए। दुकानों से कैशलेस खरीदारी करने के लिए केवल अंगुठे का निशान ही चाहिए। भीम आधार योजना के अंतर्गत बैंकों ने दुकानदारों को बायोमैट्रिक डिवाइस वितरित करनी शुरू कर दी हैं। बायोमैट्रिक मशीनों पर उपभोक्ता केवल अपना अंगूठा लगाकर या आधार नंबर लिखकर खरीदारी कर सकेंगे।
विज्ञापन

यह होगा तरीका
बायोमैट्रिक डिवाइस में उपभोक्ता अपना आधार नंबर फीड करेगा। यह डिवाइस एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन से जुड़ा होगा। इसके बाद मोबाइल में बैंकों की सूची आ जाएगी। जिस बैंक के खाते से उपभोक्ता को भुगतान करना होगा, उस बैंक को चयनित कर उपभोक्ता भुगतान करने वाली राशि भरेगा। सबसे आखिर में उसको अंगूठा डिवाइस पर लगाना होगा। उपभोक्ता आधार नंबर और भुगतान करने वाली राशि उसमें भरेगा। इसके बाद ऑप्शन पर ओके करते ही उपभोक्ता के खाते से रुपये कट जाएंगे और सीधे व्यापारी के बैंक खाते में चले जाएंगे। एक बार में उपभोक्ता एक रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक का भुगतान भीम आधार के जरिये इस बायोमैट्रिक डिवाइस से कर सकता है। उपभोक्ता एक दिन में जितनी भी बार चाहे अंगुठे के निशान से भुगतान कर सकता है।
विज्ञापन

व्यापारी को है फायदा
व्यापारी द्वारा साप्ताहिक या 15 दिन में भीम आधार योजना से लिए गए भुगतान पर आरबीआई द्वारा .25 प्रतिशत इंसेंटिव भी दिया जाएगा। यानि व्यापारी भीम आधार से अगर 100 रुपये का भुगतान लेगा तो उसे 25 पैसे का इंसेंटिव मिलेगा। इलाहाबाद बैंक के प्रबंधक आशीष गोयल का कहना है कि जिले के व्यापारी व उपभोक्ताओं को डिजिटलाइजेशन से जुड़ना है। इसकी शुरूआत हो गई है। भीम आधार से खरीदारी करना बहुत आसान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें