बिजनौर । उप्र ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ ने प्रांतीय संगठन के आह्वान पर स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली और कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम डीएम जगत राज को 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
उप्र ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जोगेंद्र भारती और महामंत्री राजीव सिंह के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी विकास भवन के प्रांगण में एकत्रित हुए और यहां से प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपे मांग पत्र में सफाई कर्मचारियों को प्रमोशन का लाभ दिलाने, ग्राम पंचायतों का कूड़ा गांव के बाहर डलवाने के लिए छोटे ट्रैक्टर ट्राली उपलब्ध कराने, कर्मचारियों से सफाई कार्य के अलावा अन्य कोई कार्य नहीं लेने, 50 वर्ष की अधिक आयु के कर्मचारियों के लिए लाई गई स्क्रीनिंग टेस्ट को समाप्त कराने, सफाई कर्मचारियों को 1900 ग्रेड पेय का लाभ दिलाने, पंचायत सफाई कर्मचारियों का वेतन मद अनुदान 83 और अनुदान 14 को समाप्त करते हुए वेतन मद करने, पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल कराने, कर्मचारियों को डीए और एरियर का भुगतान कराने की मांग की है। इस मौके पर अमित चौधरी, दीपक कुमार, गोपाल सैनी, जसबीर राठी, महेश चंद्र, प्रकाश चंद्र, ठेनीपाल, सुमेर, धर्मपाल, अरविंद आदि मौजूद रहे।