फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मेसिस्ट ने चिकित्सक से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
फार्मेसिस्ट ने चिकित्सक से की अभद्रता
विज्ञापन

बिजनौर। फार्मेसिस्ट द्वारा चिकित्सक से अभद्रता करने पर चिकित्सक ने सीएमएस से शिकायत कर दी। सीएमएस ने फार्मेसिस्ट को इमरजेंसी ड्यूटी से हटाकर विभागीय जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

13 नवंबर को फार्मेसिस्ट पुष्पेंद्र कुमार ने इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान किसी बात को लेकर ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर) डॉ. प्रेम प्रकाश से अभद्रता कर दी थी। इसको लेकर चिकित्सकों में भी खासा रोष है। डॉ. प्रेम प्रकाश ने सीएमएस डॉ. राकेश दुबे से शिकायत करते हुए फार्मेसिस्ट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सीएमएस ने फार्मेसिस्ट को इमरजेंसी ड्यूटी से हटाकर विभागीय जांच शुरू कर दी है। चिकित्सकों का कहना है कि यह फार्मेसिस्ट का पहला प्रकरण नहीं है। वह कई बार स्टाफ के साथ अभद्रता कर चुका है लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सीएमएस ने बताया कि फार्मेसिस्ट के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। डॉ. प्रेम प्रकाश को भी फार्मेसिस्ट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। उधर, फार्मेसिस्ट पुष्पेंद्र कुमार ने सभी आरोपों का गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें