फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में अंतरमहाविद्यालयी प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
भागूवाला । रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में आयोजित 43वीं अंतरमहाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डीएमआर डिग्री कॉलेज भागूवाला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जीतकर लौटे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

डीएमआर डिग्री कॉलेज भागूवाला में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में निदेशक आरके सागर ने बरेली से जीतकर लौटे खिलाड़ियों की पीठ थपथपाई। कॉलेज के खेल प्रबंधक पुुखराज सिंह ने बताया कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कॉलेज के चैंपियन खिलाड़ी सुभाषचंद ने 10 हजार मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 400 मीटर रिले दौड़ में सुभाषचंद, अनुराग सिंह, जसविंदर व शुभम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के निदेशक आरके सागर ने विजेताओं और खेल प्रबंधक पुखराज सिंह को प्रोत्साहित किया। उन्होंने भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें