फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों की शुरू हुई वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/ किरतपुर। परिषदीय स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। जिला व्यायाम शिक्षक पीसी चक्रवर्ती ने शिक्षकों से 13 तक ब्लॉक स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता कराने को कहा है। बृहस्पतिवार को न्याय पंचायत पाडला में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। विजयी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया तथा छात्रों को परिचय पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

विकास क्षेत्र किरतपुर की न्याय पंचायत पाड़ला में संकुल प्रभारी कुड़वा सिंह की देखरेख में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। खो-खो में पाडला की टीम प्रथम रही। प्रतियोगिता कराने में शिक्षक बृजेश कुमार, तापस पाल, सुहेल, जय प्रकाश, प्रीति, नीतू, नितिन आदि ने सहयोग किया। पाडला के छात्र-छात्राओं को परिचय पत्र भी वितरित किए गए। दूसरी ओर, जिला व्यायाम शिक्षक पीसी चक्रवर्ती ने जिले के सभी विकास क्षेत्र में 13 नवंबर तक ब्लॉक स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता कराने को कहा है, ताकि जिले व मंडल की प्रतियोगिता भी समय पर हो सके।
विज्ञापन

खेल बालक वर्ग (प्राथमिक वर्ग )
दौड़ प्रथम द्वितीय
50 मीटर अनिकेत अनिकेत
100 मीटर सलीम समीर
200 मीटर मो. आरिफ अजहर
400 मीटर आमिर अजहर

खेल बालिका वर्ग (प्राथमिक वर्ग)
दौड़ प्रथम द्वितीय
50 मीटर किरन मुस्कान
100 मीटर कुसुम किरन
200 मीटर कुसुम नीशू
400 मीटर नीशू पूजा

खेल बालक वर्ग (उच्च प्राथमिक)
दौड़ प्रथम द्वितीय
100 मीटर रिंकू अंकित
200 मीटर नीतू अजय
400 मीटर रिंकू अजय

खेल बालिका वर्ग (उच्च प्राथमिक)
दौड़ प्रथम द्वितीय
100 मीटर रुकैय्या सना
200 मीटर साइना हिना
400 मीटर काजल रुकैय्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें