हल्दौर/स्योहार। बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल बिलाई में विधिवत हवन पूजन कर नवीन गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। यूनिट हेड़ ने मिल में पहली बार गन्ना तुलवाने पहुंचे किसान को सम्मानित किया।
शुक्रवार को क्षेत्रीय बिलाई चीनी मिल में गन्ना पेराई शुरू कराने के लिए उत्तराखंड राज्य के पौड़ी गढ़वाल के प्रसिद्ध पंडित नरेश चंद्र वलोनी ने हवन का आयोजन कराया। इसके बाद उन्होंने मिल में विधिवत पूजा अर्चना कर मिल की प्रगति व क्षेत्र के विकास की कामना की। मिल गेट पर संचालित कांटे पर मिल की पूर्व परंपरा के अनुसार पहली बार बैल बुग्गी से गन्ना तुलवाने पहुंचे पड़ोसी गांव फड़ियापुर के किसान सत्यपाल सिंह को यूनिट हेड़ अजय शर्मा ने उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मौजूद पूर्व गन्ना राज्य मंत्री स्वामी ओमवेश, सदर विधायक सूचि चौधरी व भाकियू के प्रदेश महासचिव ठाकुर रामअवतार ने क्षेत्र के विकास में मिल के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर मिल के जीएम अनिल चौहान, कारखाना प्रबंधक संजय गोयल एडमिन हेड कपिल त्यागी, सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार, ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष देशराज सिंह, आकियू नेता गिरिराज सिंह व मूला सिंह फौजी, प्रमोद कुमार भोले, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
वहीं स्योहारा में स्योहारा चीनी मिल का पेराई सत्र हवन यज्ञ व पूजन के बाद चेन में गन्ना डालकर शुरू किया गया। पंडित दुर्गादत्त शर्मा व पंडित मुकेश द्विवेदी ने यजमान अधिशासी अध्यक्ष सुखवीर सिंह, अधिशासी उपाध्यक्ष शिवकुमार माहेश्वरी, विवेककांत शर्मा, बृजेश शर्मा, डालचंद, राजेश शर्मा, बलवंत सिंह, डा. विनीत देवरा, गजेंद्र सिंह टिकैत, ब्लाक प्रमुख मास्टर ऋषिराम आदि मौजूद रहे।